ढाई माह से दूषित पानी पीने को मजबूर जैकबपुरा के लोग
जैकबपुरा में पिछले करीब ढाई माह से लोगों के घरों में दूषित जलापूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से इस बारे में कई बार शिकायत की गई, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। यह स्थित काफी गंभीर है। लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : जैकबपुरा में पिछले करीब ढाई माह से लोगों के घरों में दूषित जलापूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से इस बारे में कई बार शिकायत की गई, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। यह स्थित काफी गंभीर है। लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का गंदे पानी की आपूर्ति के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है। शिकायत के बाद एक दो दिन पानी ठीक आता है तो इसके बाद फिर से स्थिति पहले जैसी हो जाती है। काफी लोगों को खरीद पर पानी पीना पड़ रहा है। कई बार पानी इतना गंदा होता है कि इसे पीना तो दूर नहाने लायक भी नहीं होता है। इससे जलजनित बीमारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में कुछ इस प्रकार का पानी पीकर बीमार भी हो रहे हैं। जेके जैन का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों के घरों में ऐसा ही पानी आ रहा है। अंतर सिर्फ यह है कि किसी के घर में यह कम गंदा होता है तो किसी के घर में अधिक।
जैन ने बताया कि उन्होंने नगर निगम के सहायक इंजीनियर सुजान ¨सह से इस बारे में बात की। उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया। इनका कहना है कि जैन धर्मशाला में भी पानी काफी समय से गंदा आ रहा है।