Move to Jagran APP

भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आज

केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम की ओर से राजीव चौक के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे मोर्चा पदाधिकारियों की एक बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 08:15 PM (IST)
भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आज
भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आज

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम की ओर से राजीव चौक के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे मोर्चा पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इस दौरान शुक्रवार को किसान संगठनों द्वारा भारत बंद की घोषणा को सफल बनाने पर चर्चा हुई। मोर्चा अध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सभी कार्यकर्ता सुबह 10:00 बजे धरना स्थल पर एकत्र होंगे और वहीं से सुबह 11:00 बजे शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए सदर बाजार में जाएंगे। बाजार में सभी से शांतिपूर्वक अपील की जाएगी कि वह भारत बंद में सहयोग दें। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि कृषि कानूनों का विरोध किन-किन वजहों से किया जा रहा है। संतोख सिंह, आरएस राठी, गजे सिंह कबलाना व बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि कृषि कानूनों, निजीकरण, श्रम कानूनों में बदलाव, पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ी कीमत के विरोध में भारत बंद किया जा रहा है। भारत बंद को लेकर पुलिस हाई अलर्ट

loksabha election banner

जासं, गुरुग्राम : कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के भारत बंद को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन पुलिस हाई अलर्ट रहेगी। इस बारे में बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त केके राव ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए। सभी थाना प्रभारी से लेकर सहायक पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त अपने-अपने इलाके में अलर्ट रहेंगे। सदर बाजार एवं माल से लेकर रेलवे स्टेशन ही नहीं बल्कि शहर से लेकर गांव तक के इलाके में जितने भी बाजार हैं उनमें पुलिस की सक्रिय रहेगी।

प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान कर रखा है। इसे देखते हुए शुक्रवार सुबह छह बजे से ही पुलिसकर्मी अपने-अपने निर्धारित इलाकों में सक्रिय हो जाएंगे। सभी नाकों पर भी सुबह से ही सक्रियता बढ़ा दी जाएगी। पुलिस आयुक्त केके राव का कहना है कि जिले में भारत बंद जैसी स्थिति नहीं रहेगी लेकिन ऐतिहातन पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। शहर के सभी मुख्य चौराहों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आवश्यकतानुसार जगह-जगह महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनात की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.