मरीज की मौत पर हंगामा
सेक्टर 47 स्थित पार्क अस्पताल में बादशाहपुर निवासी 55 वर्षीय देवराज की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजनों व जानकार अस्पताल पहुंच गए। सभी ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
जासं, गुरुग्राम: सेक्टर 47 स्थित पार्क अस्पताल में बादशाहपुर निवासी 55 वर्षीय जयदेव की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजनों व जानकार अस्पताल पहुंच गए। सभी ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। बादशाहपुर निवासी कृष्ण ने बताया कि जयदेव उनके दोस्त के बड़े भाई थे। वह बादशाहपुर में ही परचून की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार को सांस लेने में शिकायत हुई थी तो उन्हें परिवार के लोगों ने भर्ती करा दिया। अस्पताल की ओर से कहा गया था कि शुक्रवार को छुट्टी दे दी जाएगी लेकिन शाम के दौरान अचानक बताया कि मरीज की मौत हो गई। जिसकी भी लापरवाही से मौत हुई, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इधर, अस्पताल के प्रबंधक अजय कुमार शर्मा का कहना है कि मरीज को निमोनिया था। जब उसे अस्पताल लाया गया था तो हालत काफी गंभीर थी। इस बारे में जानकारी परिजनों को दी गई थी। इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती गई।