नेताजी और आजाद हिद फौज का सदैव ऋणी रहेगा देश
देश आजाद हिद फौज के सेनानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सैनिकों का ऋणी है। अब इंडिया गेट पर जहां किग जार्ज का पुतला होता था वहां भारत के युवाओं के हीरो नेताजी की प्रतिमा लगेगी।
जागरण संवादाता, गुरुग्राम: देश आजाद हिद फौज के सेनानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सैनिकों का ऋणी है। अब इंडिया गेट पर जहां किग जार्ज का पुतला होता था वहां भारत के युवाओं के हीरो नेताजी की प्रतिमा लगेगी। यह बातें नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर रविवार को गांव फाजीलपुर बादली में आजाद हिद फौज के सैनिक 102 वर्षीय महाशय परमानंद यादव से मिलने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहीं। धनखड़ ने कहा कि नेताजी की जयंती को हमने ब्लाक स्तर पर मनाया है। नेताजी देश के युवाओं के हीरो हैं। धनखड़ ने कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि स्वतंत्रता सेनानी महाशय परमानंद का आशीर्वाद मिला है।
जिला भाजपा अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि आजादी के बाद महान सेनानायक को सम्मान मिलना चाहिए था लेकिन ओछी राजनीति ने नेताजी को भुला दिया था। आज देश अपने हीरो को याद कर रहा है और देश के युवाओं की मांग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है। यह हमारे लिए गर्व का पल है।
इस मौके पर जिला भाजपा महासचिव मनीष गाडौली और महेश यादव के अलावा रामबीर भाटी, कृष्ण यादव, दौलत राम,गांव सरपंच गोविद यादव,राजेंद्र यादव,देशराज,अनूप सरपंच,ईश्वर सरपंच,अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनीष यादव,पहलवान टीपू यादव, धर्मबीर नंबरदार,मनोज यादव, राजीव यादव और गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सेक्टर तथा सोसायटी में हुए कार्यक्रम
सोहना रोड के विभिन्न सेक्टर तथा सोसायटी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। साउथ सिटी के सीनियर सिटिजन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। इस कार्यक्रम में सहजावास गांव के स्वतंत्रता सेनानी तुला राम के पौत्र नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे।
सेक्टर-46 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आजादी के तराने गाकर मनाई गई। कार्यक्रम में आजाद हिन्द फौज के सेनानी स्वर्गीय रणजीत सिंह यादव की पुत्री संतोष यादव व स्वतंत्रता सेनानी रामवृक्ष सिंह के पुत्र अनिमेष को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समाज सेविका लोकेश चौधरी ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन व उनके बलिदानों के बारे में बताया। पार्षद कुलदीप यादव कार्यक्रम के संयोजक थे। कार्यक्रम के सह संयोजक जयवीर यादव ने मंच संचालन किया।
साउथ सिटी-टू के सीनियर सिटीजन पार्क में सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव रहे जबकि सह संयोजक के रूप में साउथ सिटी-टू आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष नीरज यादव ने सहयोग किया। वार्ड नंबर 26 की निगम पार्षद प्रवीण लता यादव ने वार्ड में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। सहजावास गांव के स्वतंत्रता सेनानी तुलाराम के पौत्र नरेंद्र सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, संयोजक राकेश यादव, निगम पार्षद प्रवीण लता यादव तथा आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष नीरज यादव ने शाल ओढ़ाकर नरेंद्र सिंह को सम्मानित किया।
गुड़गांव गांव की सैनी चौपाल में मनाया पराक्रम दिवस
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को गुड़गांव गांव की सैनी चौपाल में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। नगर निगम पार्षद दिनेश सैनी ने स्वतंत्रता सेनानियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा के शीतला मंडल अध्यक्ष प्रियव्रत कटारिया तथा उनकी टीम के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव रेखा सैनी, आल इंडिया सैनी सेवा समाज की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सैनी के अलावा वार्ड के सभी लोग मौजूद रहे। नगर निगम पार्षद दिनेश सैनी ने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने से बढ़कर कोई बलिदान नहीं है।