चलती ट्रेन पर अचानक बरसने लगे पत्थर, सीट के नीचे छिपकर यात्रियों ने बचाई जान
चलती ट्रेन में हुए पथराव के चलते पत्थर बोगी नंबर S7 में आकर गिरे हैं।
गुरुग्राम (जेएनएन)। देश राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रेन यात्रियों की सांसें उस समय अटक गईं जब कुछ शरारती तत्वों ने ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। डरे-सहमे ट्रेन यात्रियों ने किसी तरह बोगियो में सीट के नीचे छिपकर खुद को बचाया। पूरी घटना शुक्रवार सुबह की है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से बीकानेर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में गुड़गांव के सराय गांव के निकट कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर सुबह 9 बजे के आसपास अचानक पथराव शुरू कर दिया। चलती ट्रेन में हुए पथराव के चलते पत्थर बोगी नंबर S7 में आकर गिरे हैं।
इससे जहां ट्रेन के शीशे टूट गए, वहीं यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं, कुछ यात्रियों ने बताया कि ट्रेन पर कल भी इसी तरह पत्थर फेंके गए थे।
पथराव के चलते कोच का शीशा टूटा गया। ट्रेन चालक ने इस बात की सूचना स्टेशन पर दी थी। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही गुड़गांव के सराय गांव के निकट से गुजरी तो अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए। पथराव में S7 के कोच के कुछ शीशे टूट गए।
पथराव करने वाले आरोपियों को कुछ लोगों ने देखा भी है। बताया जा रहा है कि पत्थर फेंकने के बाद अज्ञात आरोपी आसपास के इलाकों में भाग गए।
कहा यह भी जा रहा है कि अज्ञात आरोपी लाइन के किनारे बैठकर मादक पदार्थो का सेवन करते रहते हैं। नशे की हालत में कई बार ट्रेन पर पथराव कर चुके हैं। पुलिस व रेलवे विभाग लाइन के किनारे अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान नहीं चलाती है, वहीं पथराव के कारण कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।