Rajendra park murder Case: चार लोगों की हत्या के आरोपित राव सिंह की जेल में कराई वीडियोग्राफी
अपनी पुत्रवधू सहित चार लोगों की हत्या के आरोपित पूर्व फौजी राव राय सिंह की शनिवार को पुलिस ने भोंडसी जेल में वीडियोग्राफी कराई। राजेंद्रा पार्क निवासी राव राय सिंह ने पिछले महीने 23 अगस्त की देर रात को गंडासे से हमला कर चार लोगों की हत्या कर दी थी।
गुरुग्राम (आदित्य राज)। अपनी पुत्रवधू सहित चार लोगों की हत्या के आरोपित पूर्व फौजी राव राय सिंह की वीडियोग्राफी शनिवार सुबह भोंडसी जेल में कराई गई। पुलिस ने कई बिंदुओं पर आधारित करीब सात से आठ मिनट की वीडियोग्राफी कराई गई है। इसकी जांच फारेंसिक लैब में होगी। रिपोर्ट से साफ होगा कि वायरल सीसीटीवी फुटेज में जो व्यक्ति हाथ में हथियार लेकर थाने की तरफ जाता दिख रहा है वह राव राय सिंह ही है या कोई और। आरोपित के चलने को लेकर वीडियोग्राफी पहली बार गुरुग्राम पुलिस ने किसी आरोपित की कराई है। मामले में पूर्व फौजी राव राय सिंह के साथ ही उसकी पत्नी बिमलेश भी जेल में बंद है।