Move to Jagran APP

Gurugram News: श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए रन फार राम मैराथन

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए निधि समर्पण अभियान एक फरवरी से चल रहा है। यह 27 फरवरी तक लगातार चलेगा। अभियान के प्रति लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ाने के लिए रविवार को रन फार राम मैराथन का आयोजन किया गया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 04:41 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 04:41 PM (IST)
Gurugram News: श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए रन फार राम मैराथन
लेजर वैली पार्क में मैराथन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक पवन जिंदल ने किया।

गुरुग्राम, जेएनएन। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए निधि समर्पण अभियान एक फरवरी से चल रहा है। यह 27 फरवरी तक लगातार चलेगा। अभियान के प्रति लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ाने के लिए रविवार को रन फार राम मैराथन का आयोजन किया गया। लेजर वैली पार्क के सामने मैराथन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की हरियाणा इकाई के प्रांत संघचालक पवन जिंदल ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ झंडी दिखाकर किया। 

loksabha election banner

मैराथन में भाग लेने के लिए रामभक्तों में उत्साह इतना अधिक था कि सुबह सात बजे तक सैकड़ों की संख्या हो गई थी। रामभक्तों के जय श्रीराम उद्घोष से इलाका काफी देर तक गूंजता रहा। सात किलोमीटर लंबी मैराथन देखने के लिए आसपास के लाेग उमड़ पड़े। इससे पूरा माहौल राममय हो गया था। 

मैराथन शुरू होने से पहले रामभक्तों को संबोधित करते हुए आरएसएस के प्रांत संघचालक पवन जिंदल ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। पूरी दुनिया में रामराज का संदेश जाएगा। ऐसा राज जिसमें सबका सम्मान था। कोई भूखा नहीं सोता था। पूरा समाज एक सूत्र में दिखाई देता था। 492 साल के संघर्ष के बाद शुभ दिन आया है।

हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि आंखों के सामने राम मंदिर बन रहा है। निधि समर्पण अभियान का मुख्य उद्देश्य धन संग्रह नहीं है बल्कि करोड़ों लोगों को मंदिर निर्माण से जोड़ना है। पूरे देश में अभियान को लेकर उत्साह का माहौल है। उन्होंने सभी रामभक्तों से मंदिर निर्माण में अपनी इच्छानुसार योगदान देने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। उनके जैसा राजा दूसरा कोई नहीं हुआ। हर रूप में उन्होंने आदर्श स्थापित किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर हर तरफ उत्साह दिख रहा है। यह उत्साह इस बात का प्रतीक है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति लोगों में कितनी गहरी आस्था है। मैराथन के आयोजन में रेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील राव, जयहिंद जन सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष यतेंद्र राव, निस्वार्थ कदम के महासचिव अरविंद सैनी सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों भूमिका निभाई। 

मैराथन में भाजपा जिला महामंत्री मनीष गाडौली, भाजपा आइटी सेल के प्रदेश संयोजक अरुण यादव, युवा भाजपा नेता नवीन गोयल, यादराम जोया, निगम पार्षद कुलदीप यादव, राकेश यादव, सुमित शर्मा, श्याम यादव, महेश डावरा आदि शामिल हुए। मैराथन के शुभारंभ अवसर पर मैराथन में हरियाणवी गायक एमडी, मासूम शर्मा, रोहित तेहलान, अमित ढुल एवं इनदीप ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.