Move to Jagran APP

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बेटी की कांग्रेस नेता के बेटे के साथ हुई शादी

भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू ने पूछने पर बताया कि विवाह समारोह में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया है।

By Edited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 12:22 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 09:08 AM (IST)
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बेटी की कांग्रेस नेता के बेटे के साथ हुई शादी
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बेटी की कांग्रेस नेता के बेटे के साथ हुई शादी

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला की बेटी तमन्ना और कांग्रेस सरकार में खेल मंत्री रह चुके सुखबीर कटारिया के बेटे रिषित कटारिया शनिवार को विवाह बंधन में बंध गए। इस हाई प्रोफाइल शादी में कई केंद्रीय मंत्री और नेता शामिल हुए। सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की शादी 30 जून को कुरुक्षेत्र में होगी और इसका रिसेप्शन करनाल में होगा।

loksabha election banner

गुरग्राम के फाइव स्टार ग्रेंड भारत रिजार्ट में यह विवाह समारोह संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत कई नेताओं ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

सुखबीर कटारिया भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में खेल मंत्री थे। उनके चुनाव को अदालत में चुनौती भी दी गई थी। सुखबीर कटारिया की गिनती भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकियों में होती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए रिजार्ट पहुंचे। उनके अलावा कृषि मंत्री जेपी दलाल, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिगंला, सोहना के विधायक संजय सिंह, महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, भाजपा के प्रातीय संगठन महामंत्री सुरेश भट्ठ, प्रातीय महामंत्री संदीप जोशी और भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

सुखबीर कटारिया के बेटे रिषित कटारिया पेशे से एडवोकेट हैं और गुरुग्राम कोर्ट में पिछले चार सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। सुभाष बराला की बेटी पंजाब विश्वविद्यालय से अभी पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र में होने वाले सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के विवाह समारोह में शामिल होंगे।

कुरुक्षेत्र के एक साधारण परिवार में विकास बराला की शादी होगी, जिसका रिसेप्शन करनाल में 30 जून को रखा गया है। इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई हस्तिया शामिल होंगी। भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू ने पूछने पर बताया कि विवाह समारोह में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। सिर्फ फोटो खिंचवाने के दौरान चेहरे से मास्क हटाए गए थे, लेकिन शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए। लोग आते रहे और जाते रहे। विवाह समारोह बड़े ही सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.