संजीव हत्याकांड में 4 आरोपित गिरफ्तार, अपहरण के बाद दिया था वारदात को अंजाम Gurugram News
संजीव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।
By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 03:53 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 03:53 PM (IST)
गुरुग्राम, ऑन लाइन डेस्क। संजीव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए चार आरोपितों में से तीन बादली के रहने वाले हैं। जबकि एक आरोपित फरीदाबाद का रहने वाला है। संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपित जॉनी है।
बता दे कि 27 सितंबर 2019 की रात हत्या से पहले संजीव का अपहरण किया गया था। जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आयी थी। मृतक संजीव गुरुग्राम के गांव बसई स्थित बसई इंक्लेव का रहने वाला था। आरोप है कि 12 लोगो ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें