दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर लगा 12 किमी लंबा जाम, घंटों से परेशान हैं लोग
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर भीषण जाम जाम लग गया। बताया जा रहा है कि यहां पर 12 किलोमीटर लंबा जाम कई घंटे तक लगा रहा।
गुरुग्राम [संजय गुलाटी]। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर भीषण जाम जाम लग गया। बताया जा रहा है कि यहां पर 12 किलोमीटर लंबा जाम कई घंटे तक लगा रहा। यह जाम गुरुग्राम के साउथ सिटी चौक से दिल्ली महिपालपुर तक लगा था।
इस जाम की वजह से गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से वाहनों के पहिए थम से गए।
जाम लगने की मुख्य वजह बारिश के बाद हाइवे पर जलजमाव बताया जा रहा है। इसके अलावा एक वजह ये भी है कि लोग दफ्तर से घर जा रहे हैं। कई दफ्तरों में शनिवार को भी छुट्टी होती है। इसकी वजह से वहां रहने वाले लोग अपने -अपने घर जा रहे हैं। जबकि अगले मंगलवार को होली है। बताया जा रहा है कि छुट्टी होने की वजह से एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा हो गया।
जाम में फंसे लोगों का कहना है कि वे करीब डेढ़ घंटे से जाम में फंसे हैं। इसकी वजह से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार शाम को हुई बारिश
दरअसल शुक्रवार शाम को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश की वजह से कई जगहों पर सड़कों पर जलजमाव हो गया है। इसकी वजह से अन्य दिल्ली-एनसीआऱ के कई जगहों पर भी जाम लगने की सूचना है।
गुरुवार को भी हुई थी बारिश
बता दें कि गुरुग्राम में गुरुवार को भी बारिश हुई थी। सुबह से ही जारी धूप-छांव का खेल बृहस्पतिवार की शाम बारिश में तब्दील हो गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। इससे शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की चाल धीमी पड़ गई। शहर की आंतरिक सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार थोड़ी देर के लिए थम गई। वहीं बारिश होने के बाद से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई।
बुधवार की देर रात बारिश होने के बाद से क्षेत्र में मौसम बदला हुआ था। जहां गुरुग्राम में तीन एमएम बारिश हुई थी वहीं पटौदी में 12 एमएम बारिश हुई। दोपहर बाद आसमान में काले घने बादलों से घिर गए थे ऐसा लग रहा था कि किसी भी समय बारिश हो सकती है। यही कारण है कि ऑफिस से छूटने के बाद सीधे अपने घर की ओर रवाना हो गए थे। शाम होते-होते ठंड हवाएं चलने लगीं। बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।