Move to Jagran APP

हर घर तिरंगा अभियान: तिरंगा यात्रा निकाल वितरित किए राष्ट्र ध्वज

रविवार सुबह सात बजे से शुरू हुई वर्षा के बीच न्यू कालोनी स्थित जितेंद्र बहल पार्क में एकत्रित होकर शहर के गणमान्य लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाल राष्ट्रध्वज वितरित किए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 04:20 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 04:29 PM (IST)
हर घर तिरंगा अभियान: तिरंगा यात्रा निकाल वितरित किए राष्ट्र ध्वज
हर घर तिरंगा अभियान: तिरंगा यात्रा निकाल वितरित किए राष्ट्र ध्वज

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह सात बजे से शुरू हुई वर्षा के बीच न्यू कालोनी स्थित जितेंद्र बहल पार्क में एकत्रित होकर शहर के गणमान्य लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाल राष्ट्रध्वज वितरित किए।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश सह प्रवक्ता एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा के नेतृत्व में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे देने के बाद लोगों से उन्हें अपने घर में लगाने के लिए अनुरोध भी किया। तिरंगा यात्रा में मशहूर आयुर्वेद चिकित्सक परमेश्वर अरोड़ा, सुनील कथुरिया, सतीश अग्रवाल, बिट्टू नुहानी शामिल हुए। यशपाल बत्रा ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री के आह्वान पर हरियाणा प्रदेश में भी लाखों घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है।

13, 14 और 15 अगस्त को चलने वाले इसी अभियान को लेकर स्थानीय निवासियों द्वारा अब रोजाना आसपास की कालोनियों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और झंडा वितरण किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराया जा सके। न्यू कालोनी से शुरू हुई तिरंगा यात्रा प्रताप नगर, मदनपुरी, अर्जुन नगर, रतन नगर, चार-आठ मरला, ज्योति पार्क, विजय पार्क और राम नगर तक कई। 14 अगस्त को शहर में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शाम साढ़े पांच बजे न्यू कालोनी से ही शुरू होगी और शहर के बाजारों से होते हुए पूरे शहर में निकाली जाएगी।

अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति समर्पण का लें संकल्प

वि., गुरुग्राम: हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू कालोनी दशहरा ग्राउंड, आरडब्ल्यूए द्वारा नगर निगम वार्ड-15 की पार्षद सीमा पाहूजा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया गया। न्यू कालोनी आरडब्ल्यूए के मुख्य संरक्षक दलीप लूथरा ने कहा कि सभी को हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्र वंदन का अवसर मिला है। इसलिए सभी को अपने-अपने घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति समर्पण का संकल्प लेना चाहिए।

चेयरमैन सतीश आहूजा ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आश्वासन दिया। यात्रा के दौरान पार्षद सीमा पाहूजा ने घर-घर तिरंगा लगाया। इस अवसर पर प्रधान संजय मदान, राजेश चांदना, सीके चौधरी, गौरव डावर, लोकेश भल्ला, मदनलाल सतीजा, गुरमीत आहूजा, संजय पाहूजा, योगराज नागपाल, जतिन आहूजा, रजनीश आहूजा, पंडित मनीष, राधेश्याम, अजय नागपाल, सोनी सपड़ा, राजेश खुराना मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.