नगर निगम की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में नगर निगम की ओर से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट और हरियाली थीम पर आधारित झांकी निकाली गई।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर निगम की ओर से निकाली गई झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में नगर निगम की ओर से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट और हरियाली थीम पर आधारित झांकी निकाली गई। नगर निगम के एक्सईएन देवेंद्र भड़ाना ने बताया कि नगर निगम की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है। हरियाली बढ़ाने को लेकर नगर निगम प्रयासरत है।
झांकी के माध्यम से बताया गया कि किस तरह नगर निगम सालिड वेस्ट मैनेजमेंट कर रहा है। डोर टू डोर कूड़े का उठान, बंधवाड़ी में कूड़े का निपटान और वर्ष 2023 तक स्थापित होने वाले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के बारे में बताया गया। इसके अलावा जैव विविधता को संरक्षित करने और पार्कों के रखरखाव तथा हरियाली को बढ़ाने का संदेश झांकी के माध्यम से दिया गया। जिला प्रशासन की झांकी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
Edited By Jagran