नगर निगम को मिला गोल्ड अवार्ड
नगर निगम को डिजिटल इंडिया अवार्ड के तहत स्थानीय निकायों द्वारा उत्कृष्ट डिजिटल पहल श्रेणी में गोल्ड अवार्ड मिला है। यह अवार्ड शुक्रवार को भारत सरकार के केंद्रीय कानून एवं न्याय और इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव और आईटी सलाहकार विनोद वर्मा ने दिल्ली में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह में पूरे देश से विभिन्न स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव के अनुसार डिजिटल इंडिया अवार्ड के तहत भारत सरकार द्वारा अक्टूबर 201
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम को डिजिटल इंडिया अवार्ड के तहत स्थानीय निकायों द्वारा उत्कृष्ट डिजिटल पहल श्रेणी में गोल्ड अवार्ड मिला है। यह अवार्ड शुक्रवार को केंद्रीय कानून एवं न्याय और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में दिया गया। नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव और आइटी सलाहकार विनोद वर्मा ने दिल्ली में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह में पूरे देश से विभिन्न स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव के अनुसार डिजिटल इंडिया अवार्ड के तहत भारत सरकार द्वारा बीते साल अक्टूबर में नामांकन आमंत्रित किए गए थे। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा अनुकरणीय ऑनलाइन सेवा और स्थानीय निकायों द्वारा उत्कृष्ट डिजिटल पहल श्रेणी के लिए नामांकन किया गया था। इसके तहत नगर निगम को स्थानीय निकायों द्वारा उत्कृष्ट डिजिटल पहल श्रेणी में गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है।