Move to Jagran APP

मनोज यादव व नरेश बने बिल निस्तारण फोरम के सदस्य

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए गठित उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के दो सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 06:47 PM (IST)
मनोज यादव व नरेश बने बिल
निस्तारण फोरम के सदस्य
मनोज यादव व नरेश बने बिल निस्तारण फोरम के सदस्य

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए गठित उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के दो सदस्य नियुक्त किए गए हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता मनोज यादव और वरिष्ठ लेखा अधिकारी नरेश मेहता को इसमें शामिल किया गया। फोरम जल्द ही अपना काम शुरू कर देगा।

loksabha election banner

बिजली निगम में उपभोक्ताओं की बिजली बिलों को लेकर काफी संख्या में शिकायत आ रही थी। इन शिकायतों को देखते हुए हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन डीएस ढेसी ने एक फोरम गठित करने का निर्णय लिया। बिजली निगम के दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए अलग-अलग फोरम का गठन किया गया।

15 जून को गठित की गई इस फोरम का चेयरमैन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पूर्व मुख्य अभियंता संजीव चोपड़ा को चेयरमैन बनाया गया। इस फोरम में चेयरमैन के अलावा दो सदस्य बिजली निगम के अधिकारी रखे जाने थे। फोरम का मुख्यालय गुरुग्राम में होगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता मनोज यादव और नरेश मेहता का निगम ने इस फोरम में तबादला कर दिया है। मनोज यादव इस समय दिल्ली जोन में मुख्य अभियंता कार्यालय में कार्यकारी अभियंता का काम संभाल रहे थे, जबकि नरेश मेहता निगम के हिसार मुख्यालय में वरिष्ठ लेखा अधिकारी के रूप में तैनात थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.