Move to Jagran APP

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने मलखान सिंह

सेक्टर 23-ए आरडब्ल्यूए का चुनाव पांच जुलाई को संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 04:58 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:43 PM (IST)
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने मलखान सिंह
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने मलखान सिंह

जासं, गुरुग्राम: सेक्टर 23-ए आरडब्ल्यूए का चुनाव पांच जुलाई को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सौरभ अस्थाना ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से पहले चुनाव स्थल को सैनिटाइज कराया गया। सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ मतदान की प्रक्रिया सुबह 8:30 शुरू की गई। सेक्टर पर्यवेक्षक चंद्रकांत एवं रजिस्ट्रार कार्यालय से नियुक्त पर्यवेक्षक भगवानदास की उपस्थिति में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में मलखान सिंह यादव अध्यक्ष चुने गए। राजेंद्र यादव उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह महासचिव तथा सीडी कौशिक संयुक्त सचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुभाष चंद्र कौशिक निभाएंगे। इस टीम के छह कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। मलखान सिंह यादव 1999 से अब तक आठ बार अध्यक्ष बन चुके हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.