Move to Jagran APP

दूरदर्शन पर रामायण के साथ महाभारत का भी हो प्रसारण

प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर द्वारा निर्देशित लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण का शनिवार से दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण शुरू होगा। इससे जहां लोग काफी खुश हैं वहीं उनकी मांग है कि साथ-साथ बीआर चोपड़ा निर्देशित धारावाहिक महाभारत का प्रसारण भी दूरदर्शन पर शुरू किया जाए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 09:12 PM (IST)
दूरदर्शन पर रामायण के साथ महाभारत का भी हो प्रसारण
दूरदर्शन पर रामायण के साथ महाभारत का भी हो प्रसारण

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर द्वारा निर्देशित लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण का शनिवार से दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण शुरू होगा। इससे जहां लोग काफी खुश हैं वहीं उनकी मांग है कि साथ-साथ बीआर चोपड़ा निर्देशित धारावाहिक महाभारत का प्रसारण भी दूरदर्शन पर शुरू किया जाए। इससे माहौल बेहतर बनेगा। दोनों धारावाहिक लोग पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

loksabha election banner

रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण को लेकर लोगों में गहरा भाव है। केंद्र सरकार ने इसे दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित करने का निर्णय लेकर सराहनीय कदम उठाया है। इसके साथ-साथ महाभारत का भी प्रसारण शुरू किया जाए।

-सतीश यादव नंबरदार, सामाजिक कार्यकर्ता, निवासी सेक्टर-10ए लॉकडाउन की वजह से अधिकांश लोग अपने घर में पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। रामायण सहित जितने भी संदेशपरक धारावाहिक हैं, उनका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू कर देना चाहिए। इससे लोगों की सोच और बेहतर होगी।

-दिनेश नागपाल, सामाजिक कार्यकर्ता, निवासी रेजिडेंसी ग्रीन, सेक्टर-46 खुशी की बात है कि जिस रामायण धारावाहिक को देखने के लिए लोग दूर-दूर तक जाते थे, उसका प्रसारण फिर से किया जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ हैं। धारावाहिक के प्रसारण से बहुत अच्छा माहौल बनेगा।

- रामअवतार गर्ग, महासचिव, श्री सिद्धेश्वर मंदिर सभा दूरदर्शन पर रामायण के साथ ही बीआर चोपड़ा निर्देशित महाभारत का भी प्रसारण शुरू किया जाना चाहिए। दोनों धारावाहिक के प्रति लोगों के मन में आज भी अगाध श्रद्धा है। लोग परिवार सहित बैठकर इसका आनंद उठाएंगे।

-ईश्वर मित्तल, पूर्व विभागाध्यक्ष, विश्व हिदू परिषद, गुरुग्राम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.