वोटिग ताऊ ने बताया, जरूरी है मतदान
जिला प्रशासन द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा वोटिग ताऊ का भी सहारा लिया जा रहा है। रविवार को कमला नेहरू पार्क में सहित शहर के अन्य स्थानों पर भी वोटिग ताऊ द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया गया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिला प्रशासन द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा 'वोटिग ताऊ' का भी सहारा लिया जा रहा है। रविवार को कमला नेहरू पार्क में सहित शहर के अन्य स्थानों पर भी वोटिग ताऊ द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया गया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वह 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें। इस मौके पर सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
वोटिग ताऊ द्वारा डीएलएफ गार्डन सिटी में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। सेक्टर-90 में आयोजित राहगीरी में भी उन्होंने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। वोटिग ताऊ से मिले लोगों ने कहा कि उन्हें मतदान के बारे में नई-नई जानकारी प्राप्त हुई है। अब वह देश के लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करने के लिए मतदान जरूर करेंगे और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। वोटिग ताऊ ने लोगों को बताया कि उनका एक-एक मत देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जब अधिक से अधिक लोग मिलकर अपने लिए सरकार का चयन करते हैं तो इससे देश के विकास को बल मिलता है।