Move to Jagran APP

बेसहारा लोगों को रैने बसेरे में दिया जा रहा है खाना

लॉकडाउन के दौरान अपने घरों तक नहीं पहुंचने वाले व बेसहारा लोगों को नगर निगम के कादीपुर स्थित रैन बसेरे में भोजन दिया जाने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 06:46 PM (IST)
बेसहारा लोगों को रैने बसेरे में दिया जा रहा है खाना
बेसहारा लोगों को रैने बसेरे में दिया जा रहा है खाना

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: लॉकडाउन के दौरान अपने घरों तक नहीं पहुंचने वाले व बेसहारा लोगों को नगर निगम के कादीपुर स्थित रैन बसेरे में भोजन दिया जाने लगा है। बृहस्पतिवार से यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। नगर निगम के सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर महेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल रैन बसेरे में 40 लोग रुके हुए हैं। इन सभी को दो वक्त भोजन दिया जा रहा है। भीमनगर और कन्हई में भी नगर निगम के स्थायी रैन बसेरे बने हुए हैं। जरूरत पड़ने पर इनमें भी भोजन की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद रैन बसेरों में लोग कम ही रुक रहे थे, लेकिन 21 दिन का लॉकडाउन शुरू होने के बाद काफी लोग अपने घरों पर वापस नहीं जा सके हैं। शहर में भी निर्माण सहित सभी तरह के कार्य बंद होने के कारण श्रमिकों को भी काम नहीं मिल रहा है। सरकार की ओर से लॉकडाउन के दौरान रैन बसेरों में भोजन की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.