Move to Jagran APP

कर्नाटक का संकट: कई विधायकों को दूसरे होटल में किया शिफ्ट

आइटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहरे कर्नाटक के बीजेपी विधायकों में से करीब तीस विधायकों के कुछ ही दूरी पर स्थित दूसरे होटल में शिफ्ट किया गया है। इनका होटल क्यों बदला गया यह स्पष्ट नहीं है मगर दिल्ली से मिले निर्देश के बाद ही ऐसा किया गया है। यह बात भी सामने आ रही है कि शनिवार को कई और विधायक नए होटल में जा सकते हैं। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी चर्चा है कि किसी विशेष रणनीति के तहत बीजेपी हाइकमान ने इन विधायकों को यहां शिफ्ट किया। बता दें कि सोमवार को कर्नाटक के कई बीजेपी नेता 104 विधायकों को साथ आइटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहरने के लिए आए थे। जिसके बाद से मीडिया कर्मियों ने होटल को जाने वाले रास्ते में डेरा जमा लिया। तीन विधायक बृहस्पतिवार को दिल्ली चले गए थे। विधायकों के इस होटल बदलने के खेल पर कांग्रेस नेताओं की भी पैनी नजर है। जहां कांग्रेस नेता हाथ लगने वाली जानकारियों को अपने नेताओं को प्रेषित कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 07:30 PM (IST)
कर्नाटक का संकट: कई विधायकों को दूसरे होटल में किया शिफ्ट
कर्नाटक का संकट: कई विधायकों को दूसरे होटल में किया शिफ्ट

संवाद सहयोगी, तावडू (नूंह): आइटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहरे कर्नाटक के भाजपा विधायकों में से करीब 30 विधायकों को कुछ ही दूरी पर स्थित दूसरे होटल में शिफ्ट किया गया है। इनका होटल क्यों बदला गया यह स्पष्ट नहीं है मगर बताया जा रहा है कि दिल्ली से मिले निर्देश के बाद ही ऐसा किया गया है। यह बात भी सामने आ रही है कि शनिवार को कुछ और विधायक नए होटल में जा सकते हैं। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी चर्चा है कि किसी विशेष रणनीति के तहत भाजपा हाईकमान ने इन विधायकों को यहां शिफ्ट किया है।

loksabha election banner

बता दें कि सोमवार को कर्नाटक के कई भाजपा नेता 104 विधायकों के साथ आइटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहरने के लिए आए थे। इसके बाद से मीडिया कर्मियों ने होटल को जाने वाले रास्ते में डेरा जमा लिया। तीन विधायक बृहस्पतिवार को दिल्ली चले गए थे। विधायकों के इस होटल बदलने के खेल पर कांग्रेस नेताओं की भी पैनी नजर है। कांग्रेस नेता यहां से मिलने वाली जानकारियों को अपने नेताओं को प्रेषित कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने साधा निशाना

दोपहर बाद तावडू पहुंचे पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय ¨सह यादव ने भाजपा विधायकों के होटल प्रवास पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं बचा है। यह पार्टी जोड़-तोड़ की राजनीति में माहिर हो चुकी है। पूर्वोत्तर में भी भाजपा ने यही अलोकतांत्रिक खेल खेला। लेकिन जनता उसको ऐसे ही कारनामों से तंग आकर मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सबक सिखा चुकी है। आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा का इससे भी बुरा हाल होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.