एडवेंचर कैंप से लौटे विद्यार्थियों का स्वागत
जैकबपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय के चु¨नदा नौ विद्यार्थियों को एडवेंचर कैंप में जाने का मौका मिला। 2017 में हरियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में जिला स्तर पर स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का इस कैंप के लिए चयन किया गया। स्कूल की प्राचार्य संजुला सतीजा ने बताया कि यह कैंप दि भारत स्काउट्स एंड गाइड, नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट पंचमड़ी (मध्य प्रदेश) में लगाया गया।
जासं, गुरुग्राम: जैकबपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय के चु¨नदा नौ विद्यार्थियों को एडवेंचर कैंप में जाने का मौका मिला। 2017 में हरियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में जिला स्तर पर स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का इस कैंप के लिए चयन किया गया। स्कूल की प्राचार्य संजुला सतीजा ने बताया कि यह कैंप दि भारत स्काउट्स एंड गाइड, नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) में लगाया गया। कैंप में राज्य के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को रॉक क्लाइं¨बग, स्किट, वैली क्रॉ¨सग, हॉर्स राइ¨डग जैसी गतिविधियां करवाई गईं। विद्यार्थियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ले जाया गया और उनको मंदिरों के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल की शिक्षक दीपमाला ने बताया कि यह कैंप 12 से 18 नवंबर तक चला। कैंप से लौटने पर विद्यार्थियों का स्कूल में स्वागत हुआ। कैंप में सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।