Move to Jagran APP

विद्यार्थियों को दी गई उच्च शिक्षा के लिए जानकारी

12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को दैनिक जागरण और सनस्टोन ने आगे बढ़ने के लिए प्लेटफार्म दिया और आगे बढ़ने के लिए उनकी काउंसलिग की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 06:51 PM (IST)
विद्यार्थियों को दी गई उच्च शिक्षा के लिए जानकारी
विद्यार्थियों को दी गई उच्च शिक्षा के लिए जानकारी

जागरण संवाददाता, मानेसर: 12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को दैनिक जागरण और सनस्टोन ने आगे बढ़ने के लिए प्लेटफार्म दिया और आगे बढ़ने के लिए उनकी काउंसलिग की। इसके साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। दैनिक जागरण और सनस्टोन के साझा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को मानेसर के सेक्टर आठ स्थित जेपीएस रेजिडेंसी में किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन में आसपास के निजी और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से अपने भविष्य को चुनने में बेहतर विकल्पों के बारे में जाना।

loksabha election banner

सनस्टोन की तरफ से विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से उनके लक्ष्यों और उनकी पसंद के बारे में जाना। इसके बाद विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य हासिल करने के लिए किस प्रकार तैयारी की जाए और कैसे लक्ष्य हासिल किया जाए इसके बारे में बताया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली। पहले दिन कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने जीवन में सुधार के लिए जानकारी ली। आयोजन बुधवार को भी किया जाएगा। इसमें 12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। 12वीं कक्षा में 55 प्रतिशत और 75 प्रतिशत अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को दैनिक जागरण की तरफ सम्मानित भी किया जा रहा है।

विश्वविद्यालयों के बारे में दी जानकारी

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए किस विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहिए, कैसे दाखिला लिया जा सकता है, किन क्षेत्रों में विद्यार्थी अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं इस बारे जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल भी पूछे जिनका जवाब देकर उनकी परेशानी को दूर किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को जानने के लिए प्रतियोगिता भी कराई गई। विद्यार्थियों को वर्चुअल तरीके से कई विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम बुधवार को भी जारी रहेगा। पढ़ाई के बारे में जानकारी लेने के लिए विद्यार्थी सुबह साढ़े दस बजे के बाद शाम पांच बजे तक आ सकते हैं। दैनिक जागरण ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए यह बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है। इससे हमें भविष्य में क्या है इस बारे में बहुत जानकारी मिली है। इस प्रकार के कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित किए जाने चाहिए।

बिदु, रघुनाथ बाल विद्या मंदिर, पातली यह एक बेहतर कार्यक्रम बेहतर समय पर आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में आने से भविष्य को लेकर सभी चुनौतियां आसान लगने लगी हैं। हमने अपने भविष्य की पढ़ाई को लेकर यहां से बहुत सीखा है। मैं सभी विद्यार्थियों से कहना चाहूंगी कि इस कार्यक्रम में भाग लें।

निशिता, रघुनाथ बाल विद्या मंदिर, पातली 12वीं के बाद विद्यार्थियों के सामने कई चुनौतियां आती हैं। सबसे बड़ी होती है बेहतर मार्गदर्शक नहीं मिलना। दैनिक जागरण ने बेहतर कार्यक्रम का आयोजन कर हमारा मार्गदर्शन किया है। यह हमारे लिए बहुत लाभदायक साबित होगा।

सोनाली, राजकीय विद्यालय कासन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.