विद्यार्थियों को दी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी
जिले के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए भूगोल विभाग द्वारा एक पहल की गई है। इस पहल के जरिए पर्यावरण विज्ञान के प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों के समूह बनाकर पौधे लगवाए गए और उन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को ही दी गई। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूजा खुल्लर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण को बेहतर बनाएं।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए भूगोल विभाग द्वारा एक पहल की गई है। इस पहल के जरिये पर्यावरण विज्ञान के प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों के समूह बनाकर पौधे लगवाए गए और उन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को ही दी गई। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूजा खुल्लर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण को बेहतर बनाएं। कॉलेज की उप-प्राचार्य मीनाक्षी गिरी, भूगोल विभाग के प्राध्यापक अनूप ¨सह, मनीषा राणा, मोनिका, प्रतिभा, निशा, इंद्रदीप तथा खेल विभाग अध्यक्ष सुनील डबास ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि वे भारत के स्वच्छता अभियान से जुड़े और देश को को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने के लिए अपना योगदान दें। औद्योगिकरण के बढ़ते प्रभाव से पेड़-पौधों को काटा जा रहा है, ऐसे में अधिक से अधिक पेड़ लगाने से ही पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है।