Move to Jagran APP

नगर निगम अधिकारियों के रडार पर अवैध निर्माण

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा न्यू कालोनी में हो रहे अवैध निर्माणों पर बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश देने के बाद नगर निगम के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 06:55 PM (IST)
नगर निगम अधिकारियों के रडार पर अवैध निर्माण
नगर निगम अधिकारियों के रडार पर अवैध निर्माण

संदीप रतन, गुरुग्राम

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा न्यू कालोनी में हो रहे अवैध निर्माणों पर बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश देने के बाद नगर निगम के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। स्थानीय स्तर पर अवैध निर्माणों की गुप्त रूप से निगरानी की जा रही है। खासतौर पर पुराने शहर की कालोनियों में अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर रडार पर हैं।

जोन-1 और जोन-2 की कालोनियों में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर निगम अधिकारियों ने भी फील्ड में जाकर गुप्त तरीके से निगरानी शुरू कर दी है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग ने प्रताप नगर और ज्योति पार्क में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए न्यू कालोनी पुलिस थाने में पत्र लिखा गया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग ने बताया कि प्रताप नगर निवासी वेद प्रकाश और ज्योति पार्क निवासी नितिन सैनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।

22 निर्माणाधीन इमारतों का दौरा, होगी कार्रवाई

संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग ने मंगलवार को पुराने शहर की कालोनियों में 22 निर्माणाधीन इमारतों का दौरा किया। कई जगहों पर कारण बताओ नोटिस जारी हो चुके हैं और इसके बावजूद निर्माण कार्य चल रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

इसके अलावा काफी जगहों पर बिल्डिग प्लान मंजूर करवाए बिना निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। ऐसी इमारतों को चिह्नित कर लिया गया है और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि शहर के न्यू कालोनी, राजेंद्रा पार्क, दौलताबाद फ्लाइओवर के नजदीक, लक्ष्मण विहार, ज्योति पार्क, शिवाजी पार्क, शांति नगर व पटेल नगर सहित कई जगहों पर अवैध निर्माण चल रहे हैं। - 22 इमारतों का दौरा किया गया है। नियमित रूप से फील्ड का दौरा कर अवैध निर्माण करने वालों पर नजर रखी जाएगी। निर्माण में नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। एफआइआर के आदेश दिए गए हैं।

जितेंद्र गर्ग, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.