तीन की मौत, 3177 हुए स्वस्थ
जागरण संवाददाता गुरुग्राम शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। अब शहर
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। अब शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 9,288 रह गई है। बृहस्पतिवार को 1671 नए मरीज मिले और 3177 स्वस्थ हुए हैं। तीन मरीजों की मौत हुई। तीनों मरीजों की आयु 70 वर्ष से अधिक थी और दो मरीज कैंसर से ग्रस्त थे। तीसरा हृदय रोगी था।
जिले में अब 9288 सक्रिय मरीज हैं और 9119 होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। संक्रमण दर 21.62 दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग मार्च 2019 से अब तक 25,73,839 लोगों की कोरोना जांच कर चुका है। इसमें 2,42,946 मरीज मिले। वहीं 2,32,707 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अबतक 951 मरीजों की मृत्यु हुई। जिले में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 88 हो चुकी और सभी स्वस्थ हो चुके हैं। जनवरी के 27 दिनों में 59,932 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। 51,565 मरीज स्वस्थ भी हुए। 24 मरीजों की मृत्यु हुई।
जनवरी में घट रही सक्रिय मरीजों की संख्या
तारीख - सक्रिय मरीज
21 - 25306
22 - 20113
23 -19135
24- 15022
25-11538
26- 10797
27- 9288
आप देखेंगे कि सात दिनों से सक्रिय मरीजों की संख्या कम हो रही है। यह राहत की बात है। अभी भी हम अधिक लोगों कह कोरोना जांच कर रहे है ताकि मरीज की जल्द पहचान हो सके। सभी मास्क जरूर लगाए।
डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन