दो की मौत हुई और 3,448 नए मरीज मिले
सोमवार को शहर में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मृत्यु हुई और 3448 नए संक्रमित मरीज मिले। 2457 मरीज स्वस्थ भी हुए। 17 दिनों में आठ मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 34855 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
जागरण संवादददाता, गुरुग्राम: सोमवार को शहर में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मृत्यु हुई और 3448 नए संक्रमित मरीज मिले। 2457 मरीज स्वस्थ भी हुए। 17 दिनों में आठ मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 34,855 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। 13622 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सोमवार को संक्रमण दर 28.53 दर्ज की गई। सोमवार को एक 60 वर्षीय मरीज की मृत्यु हुई। मरीज लिवर की बीमारी से ग्रस्त था और 80 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। दोनों को कोरोनारोधी टीके लग चुके थे।
इस समय शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 22,118 पहुंच गई है। 21,964 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जिले में 24,76,837 लोगों की कोरोना जांच कर चुका है और इसमें 2,17,817 मरीज मिले। वहीं 1,94,764 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अबतक 935 मरीजों की मृत्यु हुई।
नौ दिनों से मिल रहे हैं दो हजार से अधिक मरीज
तारीख - मरीज - स्वस्थ हुए - मृत्यु
9 जनवरी - 2338 - 507 - 00
10 जनवरी - 2621 - 933 -01
11 जनवरी - 2385 - 590- 00
12 जनवरी - 2704 - 1405- 01
13 जनवरी - 3031 - 1109 - 00
14 जनवरी - 3897 - 1531 - 02
15 जनवरी - 3449 - 1621 - 01
16 जनवरी - 3378 - 1514 - 01
17 जनवरी - 3448 - 2457 - 02 अगर बुजुर्ग लोग बीमार होते हैं उन्हें तुरंत डाक्टर को दिखाएं और जिन्हें टीके नहीं लगे हैं वह टीका लगवा लें। कोरोना संक्रमण अभी बढ़ेगा। मेरी अपील है मास्क लगाने के साथ दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें।
डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन
14 हजार लोगों को लगाए गए कोरोनारोधी टीके
जासं, गुरुग्राम :स्वास्थ्य विभाग टीम ने सोमवार को181केंद्रों पर 14,861 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। 5717 को पहला और 7321 को दूसरा टीका लगाया गया। 1723 को सतर्कता डोज लगाई गई। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह ने बताया कि जिले में 46,54,436 टीके लगाए जा चुके हैं।