बुधवार को 1986 ने पहला और 3262 ने दूसरा कोरोनारोधी टीका लगवाया
गुरुग्राम में बुधवार को 5248 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसमें 1897 टीका लगवाने वाले लोगों 18 से 44 वर्ष आयु वाले शामिल हैं। 52 केंद्रों पर चले अभियान में 1986 लोगों ने पहला और 3262 ने दूसरा टीका लगवाया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गुरुग्राम में बुधवार को 5,248 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसमें 1897 टीका लगवाने वाले लोगों 18 से 44 वर्ष आयु वाले शामिल हैं। 52 केंद्रों पर चले अभियान में 1986 लोगों ने पहला और 3262 ने दूसरा टीका लगवाया। इसमें 1106 लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में बन केंद्र व 4142 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों पर टीका लगवाया। उप सिविल सर्जन व टीकाकरण अभियान के नोडल डाक्टर एमपी सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में 4,93,659 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। प्राइवेट अस्पतालों में 900 रुपये में कोविशील्ड व 1250 रुपये में कोवैक्सीन का टीका लगवा सकते है और सरकारी केंद्रों पर मुफ्त टीका लगेगा।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन :::
18 साल व 44 सात तक के लोगों को कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए चार जगह में एक स्थान पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए कोविड पोर्टल पर www.ष्श्र2द्बठ्ठ.द्दश्र1.द्बठ्ठ या आरोग्य सेतु एप या उमंग एप या कोविन एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद टीका लगने का समय बताया जाएगा।
बुधवार को टीकाकरण:
- 18 से 44 वर्ष आयु वाले 1,897 लोगों को पहला कोरोना टीका लगाया। इसमें 1013 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों पर और 884 लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में टीका लगवाया।
- 45 से अधिक आयु वाले 3,205 लोगों को कोरोना टीका लगाया। इसमें 88 लोगों को पहला टीका और 3,117 लोगों को दूसरा टीका लगाया।
- 74 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। इसमें 02 लोगों को पहला टीका और 72 कर्मियों को दूसरा टीका लगाया।
- 72 फ्रंटलाइन कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। इसमें 3 कर्मियों को पहला और 72 को दूसरा टीका लगाया।