मोटापा बनता है कई बीमारियों का कारण
मोटापा आज एक आम बीमारी बन गई है। मोटापे के कारण शरीर गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। एक अनुमान के अनुसार केवल भारत में ही ढाई करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त हैं।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: मोटापा आज एक आम बीमारी बन गई है। मोटापे के कारण शरीर गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। एक अनुमान के अनुसार केवल भारत में ही ढाई करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त हैं। मोटापा शरीर में चर्बी एकत्र होने के कारण होता है। मोटापा कम करने के लिए आप सुबह की सैर कर सकते हैं, लेकिन सैर भी आपको कम से कम 30-40 मिनट करनी जरूरी है।
असंतुलित खानपान, ज्यादा तला-भुना और जंक फूड से वजन बढ़ता है और हृदय रोग, मधुमेह जैसी भयंकर बीमारियां पनपने लगती हैं। मोटापा हृदय रोगों, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के अलावा जोड़ों की समस्याओं, संतानहीनता और कुछ तरह के कैंसर की आशंका को भी बढ़ाता है। साथ ही मोटापा आयु को भी कम कर देता है।
डा. नवीन कुमार, वरिष्ठ फिजिशियन स्वास्थ्य विभाग अगर मोटापे से बचना है तो सुबह का नाश्ता पौष्टिक हो, दिन में दो बार अधिक खाने से अच्छा है कि तीन या चार बार थोड़ा-थोड़ा कर खाएं और चाकलेट, चिप्स, पिज्जा, बर्गर, कोल्डड्रिक आदि से परहेज करें। सुबह की सैर व व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। धूमपान न करें।
डा. काजल कुमुद, वरिष्ठ फिजिशियन, स्वास्थ्य विभाग मोटापे के कारण प्रजनन क्षमता में कमी आ जाती है। महिलाओं में ही नहीं, बल्कि पुरुषों में भी हो सकती है। महिलाओं में हार्मोन के संतुलन में समस्या हो जाती है जिसकी वजह से एग्स कम हो जाते हैं और गुणवत्ता भी खराब हो जाती है। मोटापे से महिलाओं में माहवारी का चक्र भी खराब हो जाता है।
डा. अंशिका लेखी, मिलन फर्टिलिटी सेंटर मोटापा मां और भ्रूण दोनों को ही नुकसान पहुंचाता है। मां के मोटापे से बच्चा मोटापे का शिकार हो जाता है। मोटापे की शिकार महिलाओं को गर्भावस्था में असर दिखता है। मोटापे की समस्या से ग्रसित महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों में डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है।
डा.नेहा गुप्ता, पोलो क्रैडल अस्पताल