झारखंड के कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह का निधन
झारखंड के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता 77 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह की रविवार को दोपहर 2 बजे मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। लंबे समय से बीमार थे। सांस लेने में परेशानी के चलते उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 05:34 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: झारखंड के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह का रविवार दोपहर 2 बजे यहां मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। सांस लेने में परेशानी के चलते उन्हें चार मई को मेदांता में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। रविवार शाम पांच बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें