डॉ. नरेश शर्मा बने आइएमए के उप प्रधान
गुरुग्राम के डॉक्टर नरेश शर्मा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा के उप प्रधान चुने गए। इस पद के लिए उनका चयन सर्वसम्मति के चुनाव हुआ। इससे पहले डॉ. शर्मा जिला के उप प्रधान व दो बार सचिव पद के अलावा जिला प्रधान के पद पर रहे हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि उनका मकसद रहेगा कि आइएमए की प्रदेश कार्यकारणी के साथ मिलकर डॉक्टरों की सुरक्षा पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में पुष्पांजलि अस्पताल
जासं, गुरुग्राम : गुरुग्राम के डॉ. नरेश शर्मा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा के उप प्रधान चयनित किए गए। चयन सर्वसम्मति से किया गया। इससे पहले डॉ. शर्मा जिला के उप प्रधान व दो बार सचिव पद के अलावा जिला प्रधान के पद पर रहे हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि उनका मकसद रहेगा कि आइएमए की प्रदेश कार्यकारणी के साथ मिलकर डॉक्टरों की सुरक्षा पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में पुष्पांजलि अस्पताल में गोली चलाने वालों पर सही कार्रवाई नहीं की गई। इससे डॉक्टरों में रोष है। आज आए दिन प्रदेश में डॉक्टरों के साथ झगड़े होने के मामले में सामने आ रहे हैं और यह ¨चता का विषय है। सरकार व लोगों को सोचना होगा कि यह माहौल नहीं सुधरा, तो इलाज के लिए डॉक्टर नहीं मिलेंगे।