भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने किया प्लाज्मा दान
सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने मेदांता अस्पताल में पहुंचकर प्लाज्मा दान किया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने सोमवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर प्लाज्मा दान किया। वह सुबह करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचे थे और प्लाज्मा दान कर वापस दिल्ली लौट गए। प्लाज्मा दान की जानकारी पात्रा ने बाद में अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।
डॉ. पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि हमें दूसरों की जान बचानी है और जो लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, वह प्लाज्मा दान करें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं कोरोना पॉजिटिव थे और ठीक होने के बाद अब दूसरों की जान बचाने के लिए उन्होंने प्लाज्मा दान किया है। भाजपा प्रवक्ता मई माह में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 27 मई को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। कई दिन अस्पताल में रहने के बाद स्वस्थ होकर घर गए थे।