हरतालिका तीज आज, शिव मंदिर दिखेगी झांकी
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : बृहस्पतिवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तीज जिसे हरतालिका तीज का पर्व
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : बृहस्पतिवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तीज जिसे हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा। शिव पार्वती के मिलन के प्रतीक के रूप यह व्रत पूर्वांचल की महिलाएं रखती है। गुरुग्राम में रहने वाली पूर्वांचल की महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखेंगी। शहर के पूर्वांचल बहुल इलाके लक्ष्मण विहार फेस टू स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हरतालिका तीज महोत्सव मनाया जा रहा है। धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि राधा कृष्ण प्रेम मंदिर में शाम साढ़े 4.30 से 7.30 तक शिख पार्वती की झांकी निकाली जाएगी। शिव पार्वती के भजन होंगे। व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए तीज पूजन और कथा की भी व्यवस्था होगी।
हालांकि, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में महिलाएं हरतालिका तीज पर घरों में पार्थिव पूजन करती हैं और कथा सुनकर रात्रि जागरण करती हैं। शिव पार्वती के गीत इस मौके पर गाए जाते हैं। गुरुग्राम में रहकर व्रत रखने वाले लोग शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं।
सदर बाजार में पूजा के संबंधित सामग्री की खरीदारी लोगों ने की। पूजा के लिए जरूरी श्रृंगार के सामान, फल, दान करने की चीजें बहुतायत मात्रा में बाजार में मौजूद थी। परिधान और साड़ियों की दुकानों भी व्रत रखने वाली महिलाएं नजर आई।