गुड़गांव ट्रेड फेयर कल से
दैनिक जागरण के तत्वावधान में आयोजित होने वाले गुड़गांव ट्रेड फेयर की शुरुआत 12 दिसंबर से हुडा मैदान सेक्टर 47 में हो रही है। यह ट्रेड फेयर 16 दिसंबर तक चलेगा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: दैनिक जागरण के तत्वावधान में आयोजित होने वाले गुड़गांव ट्रेड फेयर की शुरुआत 12 दिसंबर से हुडा मैदान, सेक्टर 47 में हो रही है। ट्रेड फेयर 16 दिसंबर तक चलेगा। ट्रेड फेयर में विभिन्न राज्यों की विशेषताएं लिए चीजों के अलावा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
ट्रेड फेयर में महिलाओं से संबंधित उत्पादों की भरमार होगी। यहां लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के परिधानों को खरीदने और उनको जानने का भी मौका मिलेगा। परिधानों में महिला, पुरुष और बच्चों के लिए एक से एक आकर्षक रेंज यहां मौजूद रहेगी। विभिन्न राज्यों की खास चीजें लोगों को एक ही स्थान पर मिलेगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए गतिविधियों की भी व्यवस्था रहेगी।
यहां शहर के कलाकारों के लिए भी एक मंच तैयार किया गया है, जहां वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। घरेलू आवश्यकता की चीजें, प्रॉपर्टी, स्कूल, बुटीक व कपड़ों के अलावा क्राफ्ट बाजार में हथकरघा के सामान मिलेंगे। यहां ऑटोमोबाइल, आइटी व कंप्यूटर, फर्नीचर, फूड स्टॉल की चीजें विभिन्न स्टॉल्स पर उपलब्ध होंगी। यहां पर हर रोज स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य सहयोगियों में यूरो इंटरनेशनल स्कूल, वेंकटेश्वर स्कूल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन और अम्रुतम शामिल हैं।