Move to Jagran APP

मत्स्य पालन सौ फीसद मुनाफे का व्यवसाय: जेपी दलाल

विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर सोहना उपमंडल में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मत्स्य पालन और कृषि एवं किसान कल्याण विभागों के मंत्री जेपी दलाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 07:06 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 07:06 PM (IST)
मत्स्य पालन सौ फीसद मुनाफे का व्यवसाय: जेपी दलाल
मत्स्य पालन सौ फीसद मुनाफे का व्यवसाय: जेपी दलाल

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर सोहना उपमंडल में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मत्स्य पालन और कृषि एवं किसान कल्याण विभागों के मंत्री जेपी दलाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान जेपी दलाल ने मत्स्य पालन करने वाले किसानों की आय दोगुना करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश के किसान मत्स्य पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाएं ताकि वे स्वयं आत्मनिर्भर बनें और अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवाएं।

loksabha election banner

समारोह में प्रदेश भर से आए प्रगतिशील किसानों सहित मत्स्य पालन में उपलब्धि हासिल करने वाले किसानों ने अपने अनुभव सांझे किए और बताया कि किस प्रकार वे मत्स्य पालन के क्षेत्र में मुनाफा कमा रहे हैं । चरखी दादरी से मत्स्य पालन व्यवसाय कर रही दीपिका सहित अन्य जिलों के किसानों ने मत्स्य पालन को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

बनाए जाएंगे किसानों के समूह

मत्स्य विभाग के मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में संभावनाएं बहुत है जिसमें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हैं। मत्स्य पालन के बारे में अन्य किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश के 4-5 प्रगतिशील किसानों का एक समूह बनाया जाएगा। प्रगतिशील किसानों का यह समूह युवाओं को भी मत्स्य पालन के आकर्षित करेगा और मत्स्य पालकों को ज्यादा मुनाफा लेने के गुर सिखाएगा। जब प्रदेश के किसानों को मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी हो जाएगी तो निश्चित तौर पर हरियाणा मत्स्य पालन में अग्रणी होगा।

मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि वे ऐसे क्षेत्रों की पहचान करें जहां खारा पानी है जो फसलों के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं है और वहां पर मत्स्य पालन की परियोजनाएं तैयार करवाएं। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन किसी भी बेकार पड़ी भूमि पर किया जा सकता है। इस मौके पर जेपी दलाल ने आयोजन स्थल पर किसानों के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदेश के प्रगतिशील मत्स्य किसानों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मत्स्य पालन विभाग के निदेशक पीएस मलिक ने विश्व मत्स्य दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मत्स्य विभाग से जिला मत्स्य अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, सिरसा से मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र सहित प्रदेश भर से आए प्रगतिशील मत्स्य किसान उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.