Move to Jagran APP

विविध गतिविधियां: डाक्टर विजाता आर्य का किया सम्मान

29 और 30 जुलाई को बैंकाक में आयोजित एशियन योगासन स्पो‌र्ट्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली डा. विजाता आर्य का सोहना सांस्कृतिक मंच की ओर से सम्मान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 06:08 PM (IST)
विविध गतिविधियां: डाक्टर विजाता आर्य का किया सम्मान
विविध गतिविधियां: डाक्टर विजाता आर्य का किया सम्मान

संवाद सहयोगी, सोहना: 29 और 30 जुलाई को बैंकाक में आयोजित एशियन योगासन स्पो‌र्ट्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली डा. विजाता आर्य का सोहना सांस्कृतिक मंच की ओर से सम्मान किया गया। मंच की ओर से स्मृति चिन्ह, शाल और प्रमाण-पत्र देकर विजाता आर्य को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योग गुरु डा. विजेंदर आर्य ने की तथा विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सतबीर पहलवान और प्रमुख व्यवसायी योगेश गुप्ता थे। कार्यक्रम में सोहना सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष और हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू भी मौजूद थे। सम्मान समारोह में समाजसेवी योगेश गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षद राजकुमार गोयल, आर्य समाज के प्रधान महेश आर्य, पूर्व पार्षद रोहतास जैन, रवि सिगला, सतीश तंवर, बिजली निगम में कार्यकारी अधिकारी राजकुमार जजोरिया, ललित जिदल, मनिता जैन, सरपंच कर्मराज खटाना, अनुज गुप्ता, ओमप्रकाश, राघवेंद्र, यगदेव आर्य, कपड़ा यूनियन के प्रधान टोनी सुरेश मदान, शांति देवी, किराना यूनियन के प्रधान प्रदीप, दीपक गर्ग, प्रदीप खट्टर, मनश्वी और भजनलाल सहित सोहना सांस्कृतिक मंच और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया

वि., गुरुग्राम: स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हाल में स्वतंत्रता सेनानी परिवार तथा बलिदानी परिवार ने आजादी का 75वां अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बलिदानी भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वतंत्रता सेनानी परिवार और बलिदानी परिवारों से शांति देवी, सावित्री देवी, अल्का दलाल को समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल, मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल, डा. पुष्पा धनखड़, डा. सुनीता कटारिया, कविता सांगवान ने सम्मानित किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर स्वतंत्रता सेनानी भवन से स्वतंत्रता सेनानी सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी के बारे में बताया। अतर सिंह संधू ने मांग रखी कि स्वतंत्रता सेनानी स्मारक में बलिदानी भगत सिंह की प्रतिमा भी लगाई जाए। लेखराज सिंह राघव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के सामने लगाई जाए। विवेकानंद स्कूल के निदेशक राम बहादुर, बीर सिंह राघव, सूबेदार सुलेख चंद, बलजीत ढुंल, दीपक बैनीवाल, राम चंद्र यादव, योगेश शर्मा, श्रीपाल शर्मा, अनिल यादव, सतीश चौहान, बिल्लू मोकलवास, बलराज अहलावत उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.