Move to Jagran APP

स्कूल के खेल मैदान में पसरी गंदगी

सिविल लाइंस स्थित विद्यालय के खेल मैदान में गंदगी होने से विद्यार्थियों को खेलों का अभ्यास करने में परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 06:20 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 06:20 PM (IST)
स्कूल के खेल मैदान में पसरी गंदगी
स्कूल के खेल मैदान में पसरी गंदगी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : सिविल लाइंस स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बाल) विद्यालय के खेल मैदान में गंदगी पसरी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों को खेलों का अभ्यास करने में परेशानी हो रही। स्कूल की प्राचार्य गीता आर्या ने बताया कि काफी महीनों से यहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आसपास के क्षेत्र के लोग यहां पर कूड़ा डालते हैं। इसके अलावा यहां पर कुछ कंस्ट्रक्शन का सामान भी फैला हुआ है। वहां रहने वाले श्रमिकों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जल्द ही इस क्षेत्र में फ्लाइओवर बनना है, यह सामान उसी के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि सामान रखने के लिए उनके पास परमिशन भी है।

loksabha election banner

स्कूल की प्राचार्य गीता आर्या ने बताया कि उन्होंने कूड़े के ढेर को यहां से हटाने के लिए नगर निगम के कमीश्नर को शिकायत भी दी थी लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। इसके अलावा जुलाई माह में जिला उपायुक्त को भी लिखित में शिकायत दी थी। इसके बाद भी क्षेत्र की सफाई नहीं करवाई गई है। काफी समय बाद क्षेत्र से थोड़ा कूड़ा उठाया भी गया लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। विद्यार्थियों का कहना है कि वे खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्कूल के खेल मैदान में अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। यहां पर गंदगी इतनी ज्यादा है कि दूर से भी बदबू आती है। ऐसे में वे स्टेडियम और अन्य खाली मैदानों पर खेलों का अभ्यास करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.