Move to Jagran APP

भाजपा की कथनी व करनी में अंतर: शत्रुघ्न सिन्हा

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसकी कथनी व करनी में अंतर है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 07:44 PM (IST)
भाजपा की कथनी व करनी में अंतर: शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा की कथनी व करनी में अंतर: शत्रुघ्न सिन्हा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसकी कथनी व करनी में अंतर है। सबका साथ, सबका विकास केवल भाषणों में है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने उन्हें नहीं निकाला, बल्कि उन्होंने खुद पार्टी छोड़ी। वह भाजपा में वर्षों रहे लेकिन अपने मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया। जहां भी गलत दिखा, विरोध जताया।

loksabha election banner

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भाजपा से बाहर आने के बाद अब उस पार्टी में कुछ जानकार उनसे बातचीत करने से परहेज करते हैं। उन्हें लगता है कि कहीं बात ऊपर पहुंच गई तो दिक्कत हो जाएगी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष अमिताभ कश्यप ने बताया कि महासभा की अधिकतर बैठकों में पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा शामिल होने का प्रयास करते हैं। उनके आने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.