सेक्टर-72ए में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
सेक्टर-72ए स्थित आठ एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी। जिसे लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में केस चल रहा था। रविवार को उसी के आदेश पर नगर निगम गुरुग्राम की इंफोर्समेंट टीम ने इस कॉलोनी में तोड़फोड़ की।
जासं, गुरुग्राम: सेक्टर-72ए स्थित आठ एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी, जिसे लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में केस चल रहा था। रविवार को एनजीटी के आदेश पर नगर निगम गुरुग्राम की इनफोर्समेंट टीम ने इस कॉलोनी में तोड़फोड़ की। कार्रवाई के दौरान टीम ने 32 निर्माण को ध्वस्त किया और दो बोरवेल को भी सील किया गया। इस मौके पर नगर निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वह किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लाट नहीं खरीदें। यदि वह ऐसा करते हैं तो उन्हें आर्थिक तौर से नुकसान हो सकता है।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार इस प्रकार का कार्रवाई चलती रहेगी। अगले रविवार को भी यहां पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा सकती है। जिस आठ एकड़ भू-क्षेत्र पर यह कॉलोनी काटी जा रही है मास्टर प्लान 2031 के अनुसार इसे ओपन एरिया रखना है।