Move to Jagran APP

द्रोणाचार्य तक चली मेट्रो, अर्जनगढ़ जाने को आटोवालों ने वसूला मनमाना किराया

किसानों के दिल्ली कूच का असर शुक्रवार को भी मेट्रो सेवाओं पर रहा। गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान रहे। हुडा सिटी सेंटर से दिल्ली जाने वाली मेट्रो केवल द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों को छोड़ रही थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 07:46 PM (IST)
द्रोणाचार्य तक चली मेट्रो, अर्जनगढ़ जाने  को आटोवालों ने वसूला मनमाना किराया
द्रोणाचार्य तक चली मेट्रो, अर्जनगढ़ जाने को आटोवालों ने वसूला मनमाना किराया

संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम: किसानों के दिल्ली कूच का असर शुक्रवार को भी मेट्रो सेवाओं पर रहा। गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान रहे। हुडा सिटी सेंटर से दिल्ली जाने वाली मेट्रो केवल द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों को छोड़ रही थी। इसके बाद दिल्ली जाने के लिए अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन ऑटो व अन्य साधनों से पहुंचना पड़ रहा था। इसके चलते यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि दिल्ली से गुरुग्राम आने में परेशानी नहीं हुई।

loksabha election banner

मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने से दिल्ली जाने वाले यात्री शुक्रवार को काफी परेशान उठानी पड़ी। मेट्रो स्टेशनों पर एनाउंसमेंट की जा रही थीं कि हुडा सिटी सेंटर से दिल्ली जाने वाली मेट्रो यात्रियों को केवल द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक छोड़ेगी। इसके बाद यात्रियों को अर्जनगढ़ तक पहुंचने के लिए काफी धक्के खाने पड़े। अर्जनगढ़ से मेट्रो दिल्ली तक के लिए चालू थी, यहां से यात्री दिल्ली में अपने गंतव्य तक जा सकते है। आटो चालकों ने उठाया मौके का फायदा

आटो चालकों ने यात्रियों की परेशानी का जमकर फायदा उठाया। जिन यात्रियों को द्रोणाचार्य से उतरकर दिल्ली जाना था, उनको अर्जनगढ़ तक पहुंचाने के लिए 200-300 रुपये तक वसूले गए। कई यात्रियों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने की मजबूरी में पैसे की अदायगी भी की। काम के सिलसिले में गुरुग्राम से साकेत जाना पड़ता है लेकिन द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर आटो चालक मनमाने पैसे मांग रहे थे। 10-20 रुपये के किराए पर 150-200 रुपये वसूल रहे थे।

भूपेन्द्र यादव, यात्री घर के किसी निजी काम से दिल्ली जाना था लेकिन द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन से ही वापिस लौटना पड़ा। निजी वाहन से भी बार्डर पर काफी दिक्कतें थी।

कुंदन सिंह, निवासी गुरुग्राम शुक्रवार को दिल्ली जाने के लिए काफी दिक्कतें हुई। मेट्रो केवल द्रोणाचार्य तक चालू थी। जैसे तैसे बाइक से अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन पहुंच दिल्ली अपने गंतव्य तक पहुंचे।

मनोज कुमार, निवासी सिल्वर आक्स गुरुवार को परीक्षा को लेकर दिक्कतों के साथ दिल्ली गया था लेकिन शुक्रवार को दिल्ली से गुरुग्राम आने में परेशानी नहीं हुई।

अभिजीत आहूजा, यात्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.