साइबर क्राइम पर कार्यशाला
सेक्टर-44 स्थित एक कंपनी में बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम के ऊपर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जासं, गुरुग्राम: सेक्टर-44 स्थित एक निजी कंपनी में साइबर क्राइम पर हुई कार्यशाला में भाग लेने वाले 60 पुलिस अधिकारियों को साइबर क्राइम विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शशांक कुमार सावन ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके ऊपर काफी शोध करने की आवश्यकता है। समय-समय पर पुलिस अधिकारियों को खुद को अपडेट करना होगा। अपडेट नहीं रहने पर मामलों की जांच में परेशानी आ सकती है। कार्यशाला में पहुंचे अधिकारियों ने भी विशेषज्ञों से संवाद स्थापित कर कई प्रकार के साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। बता दें कि पिछले कुछ सालों से साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।