मां से छेड़छाड़, बेटी से दुष्कर्म का आरोप
एक प्राइवेट स्कूल की महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ व उसकी पांच साल की लड़की से दुष्कर्म करने की शिकायत के बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अलावा छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। एफआइआर दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब महिला ने अपना व बच्ची का न केवल मेडिकल करवाने से मना करते हुए मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान देने से मना कर दिया। शिकायत दर्ज कराने वाली 26 वर्षीय महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। बुधवार दोपहर महिला ने शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी थी। जिसके बाद थाना प्रभारी सेक्टर दस को बुलाया गया। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद बुधवार देर रात मामला दर्ज कर लिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे जब वह स्कूल में थी तो
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: एक प्राइवेट स्कूल की महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ व उसकी पांच साल की लड़की से दुष्कर्म करने की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अलावा छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। एफआइआर दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब महिला ने अपना व बच्ची का मेडिकल करवाने से मना करते हुए मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने से भी मना कर दिया।
शिकायत दर्ज कराने वाली 26 वर्षीय महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। बुधवार दोपहर महिला ने शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी थी। इसके बाद थाना प्रभारी सेक्टर दस को बुलाया गया। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद बुधवार देर रात मामला दर्ज कर लिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे जब वह स्कूल में थी तो स्कूल संचालक के पिता ने उसे चाय पिलाने के लिए कहा। इसके बाद वह स्कूल में ही चाय बनाने चली गई।
शिकायत के अनुसार इसी दौरान स्कूल मालिक के पिता वहां आ गए और छेड़छाड़ करने लगे। वह विरोध करते हुए वहां से भाग निकली। लेकिन वहां पर उसकी पांच साल की बच्ची के साथ आरोपित ने दुष्कर्म किया। सेक्टर दस ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता ने मेडिकल के अलावा मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने से मना कर दिया है। आरोपों की जांच की जा रही है।