पुलिस मुठभेड़ में मारा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर भंवर ¨सह, कई मामलों में था वांछित
पुलिस से हुई मुठभेड़ में मानेसर निवासी कुख्यात गैंगस्टर भंवर ¨सह (भूदेव) को मार दिया गया। वहीं उसका एक गुर्गा काले पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भाग गया। बदमाश सहरावन गांव की ढ़ानी स्थित एक खेत में बने कमरे में बैठकर गुर्गे के साथ शराब पी रहा था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पालम विहार क्राइम ब्रांच की टीम ने जब दोनों को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने पिस्टल से गोली चलाई। जवाब में पुलिस कर्मियों ने भी गोली चलाई तीन गोली सीने में लगने से भंवर वहीं पर ढे़र हो गया। वहीं काले बचकर निकल भागा।
जागरण संवाददाता, मानेसर (गुरुग्राम): पुलिस ने मुठभेड़ में मानेसर निवासी कुख्यात गैंगस्टर भंवर ¨सह (भूदेव) को मार गिराया। वहीं उसका एक गुर्गा काले पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भाग गया। बदमाश सहरावन गांव की ढ़ानी स्थित एक खेत में बने कमरे में बैठकर गुर्गे के साथ शराब पी रहा था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पालम विहार क्राइम ब्रांच की टीम ने जब दोनों को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने पिस्टल से गोली चलाई। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई। तीन गोली सीने में लगने से भंवर वहीं पर ढेर हो गया। वहीं काले बचकर निकल भागा।
पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद की हैं। करीब दस साल से अपराध जगत में सक्रिय रहा भंवर कई मामलों में वांछित था उसने इसी साल चौदह अगस्त को सरकारी जमीन का सर्वे करने पहुंची एचएसएसआइडीसी टीम में शामिल पटवारी ईश्वर की हत्या कर दी थी। चालक बीरेंद्र को भी गोली मारी थी मगर हाथ में गोली लगने से वे बच गए थे। इस घटना के बाद से पुलिस टीम उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
दोपहर करीब 12 बजे क्राइम ब्रांच पालम विहार के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को सूचना मिली कि भंवर अपने गुर्गे रवीन्द्र उर्फ काले के साथ गांव सहरावन की ढ़ानी के पास एक कमरे में बैठकर शराब पी रहा है। जिसके बाद मनोज की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे को घेर लिया। पुलिस ने बदमाशों को समर्पण करने के लिए कहा। पुलिसकर्मियों की बात सुनते ही भंवर और काले ने गोली चलानी शुरू कर दी। कई गोली हवा में गई एक गोली से इंस्पेक्टर मनोज बाल-बाल बचे, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने गोली चलाई। तीन गोली लगने से भंवर मौके पर ही ढेर हो गया। हालांकि काले मौके से भागने में सफल रहा।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा कुल 6 राउंड गोली चलाई गई तथा बदमाशों की तरफ से भी दस से अधिक गोलियां चलाई गईं। मौके से दो पिस्टल मैंगजीन तथा एक मोटरसाइकल भी बरामद हुई है। भंवर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास तथा अन्य कई संगीन अपराधों के लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। एक मामले में वह सात साल की सजा भी काट चुका था।