धूमधाम से संपन्न हुई चित्रगुप्त पूजा
सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हुई। द चित्रांश गुरुग्राम की ओर से आयोजित पूजन में कायस्थ समाज के काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हवन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। संगठन के महासचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि वे लोग पिछले छह साल से पूजन
जासं, गुरुग्राम : सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हुई। द चित्रांश गुरुग्राम की ओर से आयोजित पूजन में कायस्थ समाज के काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हवन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। संगठन के महासचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि वे लोग पिछले छह साल से पूजन का आयोजन करते आ रहे हैं। पूजन में हरियाणा पुलिस में महानिदेशक (विजिलेंस) वीके सिन्हा, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक शील मधुर, सीपीडब्ल्यूडी के पूर्व महानिदेशक सीएस प्रसाद, पूर्व निदेशक एसएन लाभ, नीरा शास्त्री, पार्षद महेश दायमा, राजेश श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा, आशीष सिन्हा, ममता सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग शरीक हुए। आयोजन में द चित्रांश गुरुग्राम के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, महासचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनीश चंद्रा ने विशेष भूमिका निभाई।