संकट के सारथी: ब्राह्मण समाज ने दिए पांच लाख रुपये
ब्राह्मण समाज की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष में 504000 रूपये की सहायता राशि दी गई है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : ब्राह्मण समाज की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष में 5,04,000 रूपये की सहायता राशि दी गई है। अखिल भारतवर्षीय श्री चौरासिया ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण देश में आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहे इसके लिए सभी लोगों को मदद के लिए आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा पिछले 31 दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री मुहैया करवाई गई है। संस्था के पूर्व महासचिव कुलदीप शर्मा एडवोकेट ने कहा कि आज इस आपदा की स्थिति में संपूर्ण ब्राह्मण समाज जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है। राजेंद्र पार्क में वरिष्ठ नेता योगेश हिलालपुरिया व विनोद जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में सभा के सदस्य अन्य जगहों पर भी लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा आगे भी सहायता की जाएगी।