कूड़ा फैलाने वाले सात लोगों के चालान काटे
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जोन-1 क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर-झाड़सा में सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही सेक्टर-37 पेस सिटी-2 में सार्वजनिक स्थान पर कचरा फैलाने वाले 7 स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी संचालक) के चालान किए गए। जोन-1 क्षेत्र के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अंबिका प्रसाद के अनुसार गांव मोहम्मदपुर झाड़सा में नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। नालियों की सफाई के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि सफाई शाखा के मनोज शर्मा एवं उनकी टीम ने सेक्टर-37 पेस सिटी-2 में स्ट्रीट वेंडर के चालान किए और चालान राशि की वसूली मौके पर ही की गई। स्ट्रीट वेंडर को हिदायत दी गई कि वे डस्टबिन में ही कचरा डालें। इधर-उधर कचरा फैलाने से क्षेत्र गंदा होता है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जोन-1 क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर-झाड़सा में सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही सेक्टर-37 पेस सिटी-2 में सार्वजनिक स्थान पर कचरा फैलाने वाले 7 स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी वाले) के चालान किए गए।
जोन-1 क्षेत्र के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अंबिका प्रसाद के अनुसार गांव मोहम्मदपुर झाड़सा में नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। नालियों की सफाई के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि सफाई शाखा के मनोज शर्मा एवं उनकी टीम ने सेक्टर-37 पेस सिटी-2 में स्ट्रीट वेंडर के चालान किए और चालान राशि की वसूली मौके पर ही की गई। स्ट्रीट वेंडर को हिदायत दी गई कि वे डस्टबिन में ही कचरा डालें। इधर-उधर कचरा फैलाने से क्षेत्र गंदा होता है।