भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
भाजपा की नई जिला कार्यकारणी का चयन कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को सेक्टर दस ए स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भाजपा की नई जिला कार्यकारणी का चयन कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को सेक्टर दस ए स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। नामों का चयन करते वक्त कई सालों से पार्टी का झंडा बुलंद करने वालों को तरजीह दी गई है। पार्टी के जिला प्रभारी सत्यव्रत शास्त्री की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों से मंत्रणा करने के बाद कार्यकारणी का गठन किया गया है।
मनीष गाडौली तथा महेश यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पहले पार्टी के महामंत्री रह चुके अनिल यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं हरबीर अधाना, मनोज शर्मा, राजेश अरोड़ा सोनाली मित्रा तथा ज्योति डेम्बला को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव की जिम्मेदारी प्रदीप जेलदार, दिनेश राघव, सोनिया यादव,जयंती, सुरेंद्र गहलोत, ओमप्रकाश जांगिड़ को दी गई।
कोषाध्यक्ष का पद हर्षवर्धन को दिया गया है। कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी योदराम जोया को दी गई। मीडिया प्रमुख अजीत यादव तथा सह-मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी जितेंद्र चौहान तथा नीरज संभालेंगे। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी रामबीर भाटी को सौंपी गई है। जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी को दिया गया है।
महिला मोर्चा की जिम्मेदारी एक बार फिर से सुंदरी खत्री को दी गई। किसान मोर्चा का अध्यक्ष विरेंद्र यादव को महामंत्री शमशेर छिल्लर व मुकेश जेलदार को बनाया गया। अनुसूचित मोर्चा की जिम्मेदारी रणजीत सिंह ओबीसी की कृष्ण स्वामी तथा स्थानीय निकाय की जिम्मेदारी पार्षद कुलदीप यादव को दी गई। पंचायती राज प्रकोष्ठ सरपंच सुंदर तथा सहकारिता प्रकोष्ठ दिनेश शर्मा संभालेंगे।