भाजपा किसान मोर्चा की बैठक कृषि कानून पर हुई चर्चा
स्थानीय चिनार होटल में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में किसान मोर्चा की बैठक में कृषि कानून को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही एसवाईएल के पानी की मांग को भाजपा के अनशन में सभी कार्यकर्ताओं का बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: स्थानीय चिनार होटल में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में किसान मोर्चा की बैठक में कृषि कानून को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही एसवाईएल के पानी की मांग को भाजपा के अनशन में सभी कार्यकर्ताओं का बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।
किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश जैलदार ने जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ व वीरेंद्र यादव को बादशाहपुर से अनशन में काफी मात्रा में किसानों के पहुंचने का आश्वासन दिया। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिगला भी बैठक में मौजूद रहे। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश जैलदार ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा के किसानों की पुरानी मांग है। पंजाब को उनके हिस्से का पानी देना चाहिए। अब वह अपना हक लेकर ही रहेंगे।
विधायक सुधीर सिगला ने कहा कि कुछ किसान विरोधी ताकतों ने किसानों को बरगलाने का काम किया है। कृषि कानून किसी भी तरह से किसानों के नुकसान के लिए नहीं है। बैठक में विधायक सुधीर सिगला, प्रदेश ओबीसी सचिव उषा प्रियदर्शी किसान मोर्चा के कर्म चंद यादव ने भी अपने विचार रखे। ग्रामीणों ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव का गांव में पहली बार आने पर पगड़ी बांधकर स्वागत किया।