Move to Jagran APP

आत्मनिर्भर भारत पर भाजपा सरकार ने जोर दिया: वीके सिंह

केंद्रीय भूतल सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह ने कहा आजादी के बाद से भी देश को आत्मनिर्भर बनाने में जोर देने की जरूरत थी। पूर्ववर्ती सरकारों ने यह जिम्मेदारी नहीं उठाई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 07:56 PM (IST)
आत्मनिर्भर भारत पर भाजपा सरकार ने जोर दिया: वीके सिंह
आत्मनिर्भर भारत पर भाजपा सरकार ने जोर दिया: वीके सिंह

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: केंद्रीय भूतल, सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह ने कहा आजादी के बाद से भी देश को आत्मनिर्भर बनाने में जोर देने की जरूरत थी। पूर्ववर्ती सरकारों ने यह जिम्मेदारी नहीं उठाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रही है, जिसके नतीजे भी सुखद देखने को मिल रहे हैं। पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर हमारे वीर सैनिक जवाब दे रहे हैं। गलवन घाटी में चीनी सैनिकों को भी मुंह की खानी पड़ी। सरकार हर तरह से सेना व देश को मजबूत कर रही है।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री ने यह बात सोमवार को जीआइआइ हाउस मे चल रहे भाजपा के सात जिलों के प्रशिक्षण वर्ग शिविर में दूसरे दिन सत्र की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने कहा सीमा की रक्षा करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सेना को हर तरह से मजबूत करने में भारतीय कंपनियों को मौका दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत की मुख्य विचारधारा ही हमारी विचारधारा है। अब ये नया भारत है, जो घर में घुस कर मारता है। भारत की सीमाएं पहले से मजबूत हुई हैं। पिछली सरकारों की तरह, यह सरकार डर कर काम नहीं करती।

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि लोकल फार वोकल के नारे, ने भारत को नई ऊंचाई दी है। भारतीय भोजन, वस्त्र और ज्ञान सबको पसंद है, और इसे पूरी दुनिया भर में पहुंचना है। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा विपक्ष किसानों को बरगलाता रहा है। यह काम पहले युवाओं के साथ किया जा रहा था।

पूर्व शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा ही इस देश का दायित्व निभाने वाली पार्टी है। 1970 से ले कर अब 50 वर्ष का समय में मैंने तीन पीढि़यों के साथ कार्य किया है। सारी पार्टियां एक ही मुद्दे पर कार्य कर रही हैं। उनमें प्रतियोगिता है कि कौन प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहेगा।

पूर्व मंत्री और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार किशन बेदी ने कहा की भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना, हमारी प्राथमिकता रही है और उसे हमने पूरा किया है। भाई भतीजावाद मुक्त करने का वादा किया था, उसे पूरा किया है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं अवगत कराया

अंतिम सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल वर्चुअल माध्यम से मंडल अध्यक्षों से जुड़े। उन्होंने कई मंडल अध्यक्षों के विचार जाने और सुझाव लिए। इसके बाद अपना संदेश देते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बताया की परिवार कार्ड से, प्रदेश के हर परिवार को पहचान मिलेगी। उन्हे हर सुविधाएं मिलेगी। मंडल अध्यक्षों को सबको जोड़ने का संदेश देते हुए कहा की लगभग 300 मंडल है। हमें मंडल स्तर पर सभी को जोड़ना है। यही लोगो के स्तर को ऊपर बढ़ाएंगी।

कार्यक्रम में गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल व महेंद्रगढ़-नारनौल के भाजपा मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, हरको बैंक के चेयरमैन अरविद यादव, शैलेंद्र पांडेय, महेश चौहान, अरुण यादव, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, नारनौल जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, रेवाड़ी जिलाध्यक्ष हुकुम चंद, नूंह के नवीन पटेल, पलवल जिला अध्यक्ष चरन सिंह तेवतिया और झज्जर जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान सहित, मनोज शर्मा, अरविद सैनी,साहिल मनोचा, अनिल गंडास, सुंदरी खत्री, सोनिया यादव, राजेश अरोड़ा एवं हंसराज कसाना, साहिल मनोचा, विकास चोपरा, सुमित वोहरा, सूरज प्रकाश ओझा, मनीष गाडोली, पवन जांघू,अजित यादव, ज्योति डैमबला श्रीचंद गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.