Move to Jagran APP

भाजपा ने कई मंडल के पदाधिकारी किए नियुक्त

जिला कार्यकारणी का नए सिरे से विस्तार करने में लगी भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने पदाधिकारियों की सहमति से कई मंडलों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:45 PM (IST)
भाजपा ने कई मंडल के पदाधिकारी किए नियुक्त
भाजपा ने कई मंडल के पदाधिकारी किए नियुक्त

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिला कार्यकारणी का नए सिरे से विस्तार करने में लगी भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने पदाधिकारियों की सहमति से कई मंडलों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। बृहस्पतिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद पांच मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की गई। इस दौरान जिला महामंत्री मनोज शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री यादराम जोया, जितेंद्र चौहान जिला सह-मीडिया प्रभारी, साहिल मनोचा, अभिषेक गुलाटी, देवेंद्र सिंह नेगी मौजूद थे। डूंडाहेड़ा मंडल: इस मंडल कर अध्यक्ष पूर्व सरपंच चौधरी वीरेंद्र सिंह को बनाया गया। सोमनाथ भसीन,जगदीश रावत, कल्लू सिंह, जिले सिंह को उपाध्यक्ष तथा भरत यादव व नीतू झा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अरुण त्यागी, कमल यादव, कृष्ण यादव,धर्मकोर सारवान, सविता देवी को सचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी हरीश खंडेलवाल को दी गई। बादशाहपुर मंडल: सुनील कुमार को मंडल अध्यक्ष तथा रमेश कुमार हेतराम व अजय सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जयवीर यादव, मनोज जिदल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सचिव की जिम्मेदारी राजेश खटाना, अनुराधा कुमारी, हरविन्द, कपिल त्यागी, अर्चना पाठक को दी गई। कोषाध्यक्ष का पद बंसीलाल सैनी को दिया गया। नवीन मंडल: नवीन मंडल के अध्यक्ष आरुणी शुक्ल को दी गई। सुचिता शर्मा, नवीन लोहिया, सुशील गुर्जर, विजय राव को उपाध्यक्ष तथा महामंत्री रणबीर सिंह, सुरेश यादव को बनाया गया। कृष्ण स्वामी, सचिन तंवर, हरीओम, रश्मि जोशी को सचिव नियुक्त किया गया। राकेश गुप्ता खजांची का पद संभालेंगे। फरुखनगर मंडल: दौलतराम को अध्यक्ष राधा, नरेश यादव, ज्योति प्रकाश, श्रदानंद को उपाध्यक्ष तथा महामंत्री की जिम्मेदारी अशोक यादव, शिवचरण को दी गई। नरेन्द्र, प्रीतेश धनखड़, कंवरपाल चौहान, विजय शर्मा सचिव का पद संभालेंगे। राजीव जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। खेड़की दौला मंडल: रामनिवास को अध्यक्ष देवनारायण शर्मा, चन्दन सिंह, श्रीमती निर्मला जांगडा, होशियार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मंडल में महामंत्री की जिम्मेदारी धीरज कुमार, परमदेव को दी गई। कविता रानी, संदीप कुमार, नरेश कुमार, देवेन्द्र नेगी, जयपाल को सचिव मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रजनी को दी गई है। जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने बताया पटौदी विधानसभा क्षेत्र के मंडल हेलीमंडी के अध्यक्ष अभय चौहान फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.