योजना का लाभ सबको मिले: जयघोष
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार अभियान की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन सेक्टर 54 स्थित क्लब फ्लोरेंस में रविवार को हुई।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार अभियान की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर 54 स्थित क्लब फ्लोरेंस में रविवार को हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जयघोष महाराज ने कहा अभियान द्वारा हम प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना ऐसी अनेक योजनाएं उनका लोगों को कैसे लाभ मिल सके, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। हम सबको ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच काम करने की जरूरत है। इस मौके पर संगठन की राष्ट्रीय सचिव सरोजिनी, उत्तर प्रदेश के शाखा अध्यक्ष व विधायक शैलेश कुमार सिंह, शैलू, रविदत्त मिश्रा, मोहन लाल जैन, हरियाणा प्रदेश संयोजक राजस्थान पंजाब के प्रभारी महेंद्र सिंह,स्वामी सच्चिदानंद, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सुधीर खटाना भी उपस्थित थे। इस दौरान निधि कोटिया, निधि मल्होत्रा,अश्विनी अरोड़ा,विनोद यादव, रजनी गोपाल, नवीन मंडल,भाई विजय प्रजापति भी उपस्थित थे।