Move to Jagran APP

राष्ट्रगान देश का मान: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

सेक्टर-23 स्थित स्विस काटेज स्कूल में राष्ट्रगान देश का मान कार्यक्रम में दैनिक जागरण ने अपने सात सरोकारके क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 05:51 PM (IST)
राष्ट्रगान देश का मान:  उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
राष्ट्रगान देश का मान: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सेक्टर-23 स्थित स्विस काटेज स्कूल में राष्ट्रगान देश का मान कार्यक्रम में दैनिक जागरण ने अपने सात सरोकार सुशिक्षित समाज, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, गरीबी उन्मूलन, नारी सशक्तीकरण, जनसंख्या नियोजन और स्वस्थ समाज के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त सभी लोगों ने दैनिक जागरण का आभार जताया।

loksabha election banner

सुशिक्षित समाज: शालू साहनी

सुशिक्षित समाज में अहम योगदान देने वाली शालू साहनी को सम्मानित किया गया है। शालू कमजोर तबके के उन बच्चों के बीच शिक्षा की रोशनी भरने का कार्य कर रही हैं जिनमें पढ़ाई-लिखाई के प्रति कोई जागरूकता नहीं थी। वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन बच्चों को स्कूलों में दाखिला भी दिलाती हैं। सम्मान पाने के बाद शालू साहनी ने दैनिक जागरण का धन्यवाद किया।

महिला सशक्तीकरण: एडवोकेट अलका दलाल

महिला सशक्तीकरण के लिए एडवोकेट अलका दलाल को सम्मानित किया गया है। अलका दलाल ने विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को आगे लाकर उन्हें विभिन्न प्रकार के मंच मुहैया करवाया है। वह अपनी स्वयं सिद्धा संस्था के तहत सैकड़ों महिलाओं को प्रशिक्षण से लेकर रोजगार और आत्मविश्वास देने का काम कर रही हैं। सम्मान पाकर उन्होंने दैनिक जागरण का आभार जताया और कहा कि उनकी पहल से अन्य महिलाएं भी स्वावलंबी बनेंगी।

जनसंख्या नियोजन: प्रणीत सुशील

जनसंख्या नियोजन के लिए प्रणीत सुशील को सम्मानित किया गया है। प्रणीत सुशील एक साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर कमजोर तबके के उत्थान में जुटे हुए हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाने और उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार लायक बनाने का बीड़ा उठाया है। अब वह प्रयत्न संस्था के तहत विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ कौशल का गुण भर रहे हैं। सम्मान पाकर वह काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब उन्हें और बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा मिली है।

पर्यावरण संरक्षण: सारिका

पर्यावरण संरक्षण के लिए सारिका को सम्मानित किया गया है। सारिका कपड़ा थैला बैंक के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही हैं। उन्होंने अभी तक कपड़ा थैला बैंक के माध्यम से 35 जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार प्रदान किया है। दुकानदारों को पालीथिन के विकल्प में 3 लाख कपड़े के थैले भी उपलब्ध कराए हैं। दैनिक जागरण से सम्मान पाकर उन्होंने कहा कि उनकी पहल को एक बेहतर पहचान मिली है।

जल संरक्षण: आयुष जैन

जल संरक्षण के लिए आयुष जैन को सम्मानित किया गया है। आयुष जैन टीम्स आफ गाड संस्था से हैं। आयुष और उनकी टीम के स्वयंसेवक लोगों को जल सरंक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी टीम स्वच्छता को लेकर भी काफी कार्य कर रही है। दैनिक जागरण द्वारा सम्मानित होने पर आयुष जैन ने आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें बेहतर कार्यों के लिए प्रोत्साहित करेगा।

स्वस्थ समाज: राहुल बहुखंडी

स्वस्थ समाज के लिए राहुल बहुखंडी को सम्मानित किया गया है। राहुल बहुखंडी भरोसा फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। वह लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक करते हैं। स्लम बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाते हैं और लोगों को बीमारियों से बचाव को लेकर जानकारी देते हैं ताकि सही समय पर बीमारी को पहचान कर उपचार किया जा सके। सम्मान पाकर राहुल काफी खुश हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.